- Advertisement -
AHINSA KRANTI NEWS/ MAMTA DAGA
कवियित्री गीतकार, जैन स्टार नीतू बाफना व शेफाली बाफना के छह जैन भजनों का एलबम अनहद नाद गुरुवार रात को समारोह पूर्वक लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर किया गया। वर्चुअल लॉन्चिंग कार्यक्रम मैं मुनि सुरेश कुमार हरनावा ने कहा कि संगीत में वह जादू है, जो मायूस मन को प्रसन्न कर देता है।
- Advertisement -
बाफना बहनों ने संगीत के क्षेत्र में एक नया प्रयोग किया है इस एल्बम के आने से नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में मुनि संबोध कुमार मेधांश ने कहा कि हम सभी इस कायनात में कुछ अलग कर जाने की क्षमता लेकर पैदा होते हैं।बस हमें अपने होने का एहसास हो जाए तो हम पूरी दुनिया को जीतने के लिए निकल पड़ते हैं। अनहद नाद संपूर्ण संगीत है यह देसी क्लासिकल और वेस्टर्न का अद्भुत संगम है। कार्यक्रम में श्रमण सिद्धप्रज्ञ ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता तेरापंथ सभा नाथद्वारा के अध्यक्ष मदन लाल ओस्तवाल ने की वह मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दिया कुमारी ने अपने संदेश में पूरे विश्व में अपना नाम कमाने की दोनों बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।मंच संचालन अनहद नाद एल्बम के निर्देशक संगीतकार आलोक जी सनाढ्य ने किया।